रिंद नदी में नहाने गए 4 लोगों की डूबने से मौत
फतेहपुर - थाना ललौली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। रिंद नदी में नहाते समय 4 लोगों की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। शवों को बाहर निकालकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर ज्ञान प्रकाश राय ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी जाफरगंज भी मौजूद रहे। पुलिस व प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि नदी में नहाते समय विशेष सावधानी बरतें, खासकर गहरे स्थानों से दूर रहें। हादसे के बाद रिंद नदी के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। स्थानीय लोगों को नदी में न जाने की हिदायत दी जा रही है।
रिपोर्टर - शारिब कमर

No Previous Comments found.