मसवानी नाइट पूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज

फतेहपुर - मुहल्ले में खेल प्रेमियों के उत्साह के बीच बुधवार रात मसवानी नाइट पूल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। कांग्रेस शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने रात्रि आठ बजे फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर टूर्नामेंट के आयोजक कैश खान, खुर्शीद कुरैशी, राजा बॉबी, मोईद कुरैशी और वसीक समीर ने मुख्य अतिथि आरिफ गुड्डा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। रोमांचक रहा उद्घाटन मैच टूर्नामेंट का पहला मुकाबला महाजरी और पॉवर हंटर की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महाजरी की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 58 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में पॉवर हंटर की टीम अंतिम ओवर तक संघर्ष करती रही लेकिन 4 रन से पहले ही ऑल आउट हो गई। इस तरह महाजरी टीम ने रोमांचक जीत के साथ ट्रॉफी पर कब्जा किया।मैच के दौरान मैदान में मौजूद सैकड़ों दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हर चौके-छक्के और विकेट पर दर्शकों ने तालियों से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। शानदार प्रदर्शन के लिए महाजरी टीम के मो. आफताब को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।आयोजकों ने बताया कि नाइट पूल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को खेल का मंच देना और मुहल्ले में भाईचारा बढ़ाना है। आने वाले दिनों में कई और रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे।

रिपोर्टर - शारिब कमर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.