महिला का खोया मोबाइल लौटाया परिजनों ने जताया आभार

फतेहपुर - पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में फतेहपुर पुलिस लगातार आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए काम कर रही है। इसी कड़ी में यातायात पुलिस ने ईमानदारी और मानवता की मिसाल पेश की। आज ज्वालागंज चौराहे पर ड्यूटी के दौरान उपनिरीक्षक यातायात दीनानाथ और आरक्षी प्रभाशंकर यादव को सड़क पर एक मोबाइल फोन गिरा मिला। जांच करने पर पता चला कि मोबाइल शाहीन बानो निवासी ग्राम एकरी, थाना थरियांव का है। शाहीन बानो फतेहपुर बाजार में खरीदारी करने आई थीं और ज्वालागंज तिराहे के पास उनका फोन गिर गया था।

उपनिरीक्षक दीनानाथ ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल में सेव नंबरों के जरिए महिला के परिजनों से संपर्क किया। पूरी पुष्टि के बाद मोबाइल फोन सुरक्षित शाहीन बानो को सौंप दिया गया।खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर शाहीन बानो और उनके परिजन बेहद खुश हुए। उन्होंने फतेहपुर पुलिस की तत्परता, ईमानदारी और संवेदनशीलता की जमकर प्रशंसा की। परिजनों ने कहा कि पुलिस के इस सराहनीय कार्य से जनता का भरोसा और मजबूत हुआ है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने दोनों पुलिस कर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि फतेहपुर पुलिस आगे भी इसी तरह जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेगी। यातायात पुलिस ने लौटाया महिला का खोया मोबाइल, ईमानदारी की मिसाल पेश की ज्वालागंज चौराहे पर मिला मोबाइल पुलिस ने महिला को सौंपा, परिजनों ने कहा धन्यवाद

रिपोर्टर - शारिब कमर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.