बिना हेलमेट-सीटबेल्ट और नशे में ड्राइविंग पर काटे चालान

फतेहपुर - सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए बुधवार को यातायात पुलिस ने शहर भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी यातायात प्रगति यादव के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात निरीक्षक केशरी प्रसाद यादव व टीम ने कई जगह बैरियर लगाकर वाहनों की जांच की।

बिना हेलमेट चलने वालों के चालान काटे गए। बिना सीटबेल्ट ड्राइविंग पर जुर्माना लगाया गया। गलत दिशा में वाहन चलाने वालों को रोका गया। बिना नंबर प्लेट या अस्पष्ट नंबर वाले वाहनों का चालान हुआ। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई।

चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को नियमों का पाठ भी पढ़ाया। लोगों को हेलमेट-सीटबेल्ट की अहमियत, ओवरस्पीड के खतरे और रॉन्ग साइड ड्राइविंग से होने वाले हादसों के बारे में बताया गया। पुलिस ने अपील की कि लोग खुद और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें।सीओ यातायात प्रगति यादव ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नियम तोड़ने वालों पर सख्ती के साथ-साथ जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।

रिपोर्टर - शारिब कमर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.