डीएम-एसपी ने परखीं व्यवस्थाएं, बोले - पूरी पारदर्शिता से हो रही परीक्षा
फतेहपुर : लेखपाल मुख्य परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रही परीक्षा का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, पेयजल व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को परखा गया।
डीएम निधि गुप्ता वत्स ने स्टैटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा, जनपद में लेखपाल मुख्य परीक्षा पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और शांतिपूर्ण माहौल में कराई जा रही है। हर केंद्र पर प्रशासन की कड़ी निगरानी है।
रिपोर्टर : शारिब कमर
No Previous Comments found.