क्रिकेट बेटिंग में हारे पैसे तो महिला से छीनी चेन, 72 घंटे में पुलिस ने दबोचा

फतेहपुर :  में मंदिर से लौट रही महिला से चेन छीनने वाला शातिर आरोपी 72 घंटे के अंदर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कोतवाली पुलिस, SOG और इंटेलिजेंस विंग की संयुक्त टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लूटी गई चेन का लॉकेट, मोती और वारदात में इस्तेमाल मोबाइल व साइकिल बरामद कर ली।

 17 मई 2026 को सुबह करीब 10 बजे मुंडाइनटोला हनुमान मंदिर से पूजा कर लौट रहीं महिला के गले से अज्ञात युवक लॉकेट छीनकर फरार हो गया था।
 18 मई को पीड़िता की बेटी की तहरीर पर कोतवाली में मु0अ0सं0 204/2026 धारा 304(2) BNS के तहत केस दर्ज हुआ।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर चलाए गए अभियान में पुलिस ने 21 मई को दोपहर करीब 2:13 बजे आईटीआई रोड, GGISI के सामने से आरोपी को दबोच लिया। निशांत सिंह पुत्र रंजन, उम्र 20 वर्ष, निवासी शहजादीपुर जोनिहा, थाना बिंदकी, फतेहपुर। हाल पता- राम अग्रहरी डिग्री कॉलेज के पास गाजीपुर बस स्टैंड, राधानगर। एक  लॉकेट, चार मोती, घटना में प्रयुक्त मोबाइल और एक रेंजर साइकिल।आरोपी निशांत ने बताया कि वह क्रिकेट बेटिंग ऐप पर पैसे लगाता था। काफी रकम हार जाने के बाद घरवालों के डर से उसने 17 मई को महिला से चेन छीन ली। डर था कि माता-पिता पैसे के बारे में पूछेंगे तो डांट पड़ेगी।
बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। 
गिरफ्तार करने में टीम उ0नि0 रीतेश कुमार राय, उ0नि0 गिरीश धर दुबे, हे0का0 सिपाही यादव, रि0का0 आयुष गौड़
SOG टीम का0 राहुल कुमार 

रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी ब्यूरो

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.