फतेहपुर में भाभी-प्रेमी ने की पति को जलाकर मारने की कोशिश, जमानत पर छूटते ही बच्चों के लिए धमकी

फतेहपुर : थाना कोतवाली क्षेत्र के पनी गांव की रचना श्रीवास्तव ने एसपी ऑफिस पहुंचकर अपने भाई दीपक, दो मासूम बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता की सुरक्षा की गुहार लगाई है। 

रचना ने शिकायती पत्र में बताया कि उसका भाई दीपक गाजीपुर थाना क्षेत्र के सुकेती गांव में रहकर खेती संभालता था। इसी दौरान दीपक की पत्नी ज्योति देवी का पखरौली निवासी विपिन उर्फ यदुवेन्द्र से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। 
आरोप है कि 21 अप्रैल को ज्योति ने प्रेमी विपिन के बहकावे में आकर पति दीपक पर पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद बहन रचना ने बीच-बचाव कर भाई की जान बचाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पत्नी ज्योति देवी और प्रेमी विपिन के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 (हत्या का प्रयास) और 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया था। रचना का आरोप है कि लगभग 1 महीने बाद जमानत पर छूटते ही ज्योति, विपिन और उनके साथी अब दीपक को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। साथ ही दोनों बच्चों को वापस करने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता के मुताबिक, मां की हरकतों से डरे-सहमे दोनों मासूम बच्चे अब बुआ रचना और पिता दीपक के साथ ही रहना चाहते हैं। रचना ने पुलिस से पूरे परिवार को सुरक्षा देने और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 
पुलिस अधिकारियों ने शिकायती पत्र मिलने की पुष्टि की है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

रिपोर्टर : शारिब कमर 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.