खागा के उर्स मेले में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व डीआईजी रामतीर्थ परमहंस ने लोगों से मिलकर जाना हालचाल

फतेहपुर : जनपद के खागा क्षेत्र में आयोजित ऐतिहासिक उर्स मेले में भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। मेले में दूर-दराज गांवों एवं कस्बों से पहुंचे लोगों ने खरीदारी, खानपान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। पूरे मेले परिसर में उत्साह और आपसी भाईचारे का माहौल देखने को मिला। उर्स मेले में समाजवादी पार्टी के नेता, पूर्व प्रत्याशी एवं पूर्व डीआईजी रामतीर्थ परमहंस भी पहुंचे। उनके मेले में पहुंचने पर स्थानीय लोगों और समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मेले का भ्रमण कर विभिन्न दुकानों और आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया।मेले में पहुंचे लोगों से रामतीर्थ परमहंस ने गले मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना और क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी सौहार्द, भाईचारा और एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उर्स मेला हमारी गंगा-जमुनी तहजीब की पहचान है, जहां सभी धर्मों के लोग एक साथ शामिल होकर प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हैं।इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। मेले में सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिससे लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से मेले का आनंद लिया।

रिपोर्टर : शारिब कमर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.