पत्नी को भगाने का आरोप, कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

ऐरायां/फतेहपुर : सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के रहीमपुर धर्मगतपुर निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि गांव का एक व्यक्ति उसकी पत्नी को भगा ले गया है।उसने पहले सुल्तानपुर घोष थाने में प्रार्थना पत्र दिया।कोई सुनवाई नहीं होने कर प्रार्थी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पुलिस कप्तान को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार कृष्ण कुमार पुत्र राम किशोर रहीमपुर धर्मंगदपुर, थाना सुल्तानपुर घोष का मूल निवासी है।प्रार्थी की पत्नी रिंकी देवी को गांव का संदीप कुमार पुत्र अमर सिंह प्रार्थी की पत्नी को घर आकर प्रार्थी के बिना जानकारी के रात में लेकर चला गया। प्रार्थी जब सुबह उठा तो प्रार्थी की पत्नी घर में नहीं थी।प्रार्थी जब सुबह 6 बजे के लगभग खागा स्टेशन देखने गया तो वहां गांव का शिवधनी पुत्र श्रीराम दिखा जो संदीप कुमार का साथी है।प्रार्थी को देखकर वह वहां से तुरन्त गायब हो गया।प्रार्थी जब घर वापस आया तो देखा कि प्रार्थी की पत्नी अपने साथ में जेवर तथा नगद 55 हजार रुपए लेकर गई है और अपने दोनों पुत्रों को छोड़ गई है, जो नाबालिग हैं।संदीप कुमार भी शादीशुदा है और दो बच्चे भी हैं।वह इसी तरह औरतों को फंसाकर छोड़ देता है।इसी तरह के काम करना उसका पेशा है।इसका पिता अमर सिंह उसका सपोर्ट भी करता है।पत्नी को निकालकर ले जाने वाले के खिलाफ प्रार्थी ने थाना सुल्तानपुर घोष में लिखित प्रार्थना पत्र दिया,लेकिन प्रार्थी का आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की।

रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.