शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म पुलिस ने आरोपी को दबोचा

फतेहपुर : धाता पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना धाता पुलिस ने मु0अ0सं0 84/26 धारा 69/352/351(3) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में वांछित अभियुक्त बृजेश कुमार को गिरफ्तार किया।  आरोपी बृजेश कुमार पुत्र गुलाब प्रसाद, निवासी ग्राम केटमई, थाना धाता, उम्र करीब 27 वर्ष पर आरोप है कि उसने एक युवती को शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर धारा 69, 352, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से आरोपी फरार चल रहा था।  थाना धाता के उपनिरीक्षक अंकुर मिश्रा और कांस्टेबल अनिल कुमार की टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी बृजेश कुमार को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।  पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध में जीरो टॉलरेंस की नीति है। वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

रिपोर्टर : शारिब कमर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.