चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार

फतेहपुर : थाना राधानगर पुलिस ने खागा व राधानगर क्षेत्र में हुई चोरी की दो बड़ी वारदातों का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के लाखों रुपये के जेवरात और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर एएसपी के पर्यवेक्षण और सीओ थरियांव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। 16 मई 2026 को वादिनी अन्नू पत्नी अतुल कुमार, निवासी कोऑपरेटिव बैंक के पीछे, थाना राधानगर ने थाने में सूचना दी थी। वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रह रही थीं। सुरक्षा की दृष्टि से उन्होंने अपने जेवर पिता गंगासागर के घर, मदरियापुर थाना राधानगर में रखे थे। 14 मई 2026 को पूरा परिवार घर में ताला लगाकर केविमई, थाना खखरेरू चला गया। इसी रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर सारे जेवर चोरी कर लिए। इस संबंध में थाना राधानगर में मु0अ0सं0 87/2026 धारा 305(a)/331(1) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।22 अक्टूबर 2025 को वादी विनय कुमार सोनी पुत्र वीरेंद्र कुमार सोनी, निवासी थाना खागा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह 21 अक्टूबर 2025 को परिवार के साथ चित्रकूट घूमने गए थे। 22 अक्टूबर की शाम 7 बजे वापस लौटने पर घर का ताला टूटा मिला। अज्ञात चोर सोने-चांदी के आभूषण व नगदी चोरी कर ले गए थे। इस मामले में थाना खागा पर मु0अ0सं0 431/2025 धारा 305/331 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।दोनों मुकदमों की विवेचना के दौरान पुलिस टीम सुरागरसी-पतारसी और मुखबिर की सूचना पर काम कर रही थी। 24 मई 2026 को पुलिस ने सथरियांव रेलवे अंडरपास से तीन अभियुक्तों को धर दबोचा।सलीम उर्फ सलमान उर्फ राजू पुत्र छेद्दू, निवासी शांतिनगर, थाना कोतवाली, फतेहपुर, उम्र करीब 27 वर्ष ऋषभ यादव पुत्र विजेंद्र सिंह उर्फ पप्पू यादव, निवासी देवीगंज, थाना राधानगर, फतेहपुर, उम्र करीब 24 वर्ष योगेश कुमार गुप्ता उर्फ नितिन पुत्र रामबाबू गुप्ता, निवासी देवीगंज, थाना राधानगर, फतेहपुर, उम्र करीब 30 वर्ष आरोपियों के कब्जे से मु0अ0सं0 87/26 से संबंधित चोरी का माल बरामद हुआ, जिसमें शामिल है:  पीली धातु का लॉकेट लगी एक माला, काले मोतियों में गुंथी हुई- सफेद धातु की दो हाय व पीली धातु की एक हाय की माला, काले मोतियों में पिरोई हुई- सफेद धातु की बिछिया 10 जोड़ी - सफेद धातु का 1 चाबी का गुच्छा- सफेद धातु की 2 जोड़ी पाय- बच्चे के पैर के 2 कड़े पुलिस ने बताया कि अन्य बरामदगी व पूछताछ जारी है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने टीम के सराहनीय कार्य के लिए उत्साहवर्धन किया है।

रिपोर्टर : शारिब कमर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.