एसपी अभिमन्यु मांगलिक की बड़ी कार्रवाई

फतेहपुर : पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने क्राइम कंट्रोल में नाकामी और लगातार मिल रही शिकायतों पर सख्त रुख अपनाया है। एसपी ने एसओजी प्रभारी विनोद यादव समेत पूरी एसओजी टीम को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। 

कार्रवाई यहीं नहीं रुकी। इंटेलिजेंस विंग के प्रभारी विनोद मिश्रा को भी उनकी पूरी टीम सहित लाइन हाजिर कर दिया गया है।  एसओजी के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं।  जिले में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने में एसओजी विंग नाकाम साबित हुई। 
 खुफिया तंत्र भी अपेक्षित परिणाम नहीं दे पा रहा था। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने साफ संदेश दिया है कि लापरवाही और निष्क्रियता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोनों विंग में नए प्रभारियों की तैनाती जल्द की जाएगी। जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए इसे एसपी की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। लाइन हाजिर हुए सभी पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में आमद कराने के निर्देश दिए गए हैं।

रिपोर्टर : शारिब कमर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.