यातायात नियमों को लेकर चला सघन चेकिंग
फतेहपुर : सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए फतेहपुर यातायात पुलिस ने सोमवार को जिले भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात प्रगति यादव के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी यातायात निरीक्षक केशरी प्रसाद यादव के नेतृत्व में यातायात पुलिस की टीमों ने शहर के प्रमुख चौराहों, हाईवे और भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान दोपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट, चार पहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाने वालों और बिना नंबर प्लेट के वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
पुलिस ने केवल चालान ही नहीं काटे, बल्कि वाहन चालकों को यातायात नियमों का महत्व भी समझाया। निरीक्षक केशरी प्रसाद यादव ने बताया कि "हमारा उद्देश्य सिर्फ जुर्माना वसूलना नहीं है। हम चाहते हैं कि लोग अपनी और दूसरों की जान की कीमत समझें। हेलमेट और सीट बेल्ट आपकी सुरक्षा कवच हैं।"क्षेत्राधिकारी यातायात प्रगति यादव ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना पुलिस की प्राथमिकता है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने आम जनता से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा को अपनी आदत बनाएं।
रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी


No Previous Comments found.