जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज, दो दिवसीय धर्म यात्रा में उमड़ेगा आस्था का जनसैलाब

 फतेहपुर : फतेहपुर की पावन धरा पर कल दिनांक 27 मई दिन बुधवार को सनातन धर्म के सर्वोच्च शिखर, परम पूज्य पीठाधीश्वर शंकराचार्य (ज्योतिर्मठ) श्री अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज का 'गविष्ठ यात्रा' के अंतर्गत ऐतिहासिक मंगल आगमन होने जा रहा है। महाराज श्री की यह पावन यात्रा जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न निर्धारित स्थानों से होकर गुजरेगी, जिसको लेकर पूरे जनपद के श्रद्धालुओं और सनातन प्रेमियों में अभूतपूर्व उत्साह है। सुजानपुर गविष्ठ यात्रा की स्वागताध्यक्ष हेमलता पटेल यात्रा जिला प्रभारी शिवाकांत तिवारी की उपस्थिति में यह यात्रा ब्लॉक बहुआ के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुजानपुर विधानसभा अयाह शाह से होकर गुजरेगी। सुजानपुर में यात्रा के भव्य स्वागत की कमान खुद सुजानपुर गविष्ठ यात्रा की स्वागताध्यक्ष, ग्राम प्रधान व गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष तथा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अयाह शाह हेमलता पटेल संभाल रही हैं। सुजानपुर में सुबह 10:30 बजे महाराज श्री का आगमन निश्चित हुआ है, जहाँ ग्राम प्रधान हेमलता पटेल क्षेत्रवासियों, माताओं-बहनों और ग्रामीणों के साथ महाराज श्री की भव्य अगवानी व आरती उतारकर उनका शुभाशीर्वाद प्राप्त करेंगी। इस दौरान जनता को पूज्य शंकराचार्य जी के दिव्य वचनों और अमृतमयी संदेश को भी सुनने का सौभाग्य प्राप्त होगा।दो दिवसीय यात्रा का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जिला प्रभारी शिवाकांत तिवारी ने बताया कि महाराज श्री 27 मई प्रथम दिन: यात्रा सुबह 10:00 बजे मुत्तोर से शुरू होकर बहुआ (10:15 बजे), सुजानपुर (10:30 बजे), गाजीपुर (11:00 बजे), बौवारा (11:15 बजे), सरकी (12:00 बजे), जागेश्वर मंदिर (12:30 बजे पूजन), अशोथर (01:00 बजे), नरैनी (01:15 बजे), विजईपुर चौराहा (01:30 बजे), शिवपुर (02:00 बजे), त्रिलोचनपुर (02:30 बजे), खागा (03:00 बजे व 03:30 बजे) होते हुए शाम 04:00 बजे सवंत पहुँचेगी, जहाँ भव्य स्वागत के बाद रात्रि धर्मसभा एवं रात्रि विश्राम का आयोजन होगा।28 मई द्वितीय दिन: अगले दिन सुबह 08:00 बजे हनुमान मंदिर पूजन के बाद धर्म यात्रा पुनः प्रारंभ होगी। यह यात्रा थरियांव, लोधीगंज, ज्वालागंज, कलेक्ट्रेट होते हुए दोपहर 01:00 बजे सिद्धपीठ ज्वाला जी मंदिर (बिंदकी) पहुँचेगी, जहाँ महाराज श्री की मुख्य 'धर्मसभा एवं आशीर्वचन' का विशाल कार्यक्रम संपन्न होगा। इसके बाद ललौली चौराहा और शहीद स्थल बावन इमली में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यात्रा हमीरपुर जनपद के लिए प्रस्थान करेगी।जनता से भावुक अपील और आमंत्रण: सुजानपुर स्वागताध्यक्ष हेमलता पटेल ने आज क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर आम जनता, युवाओं और विशेषकर मातृशक्ति को इस ऐतिहासिक समागम का हिस्सा बनने के लिए सादर आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि — "साक्षात सनातन के सूर्य का हमारे जनपद में आगमन ईश्वरीय कृपा है। मेरा समस्त माताओं-बहनों, किसान भाइयों और श्रद्धालुओं से करबद्ध निवेदन है कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर, कल भारी से भारी संख्या में अपने नजदीकी स्वागत स्थलों पर और विशेष रूप से सुबह 10:30 बजे सुजानपुर पहुँचकर महाराज श्री के दिव्य दर्शन करें, उनकी धर्मसभा का लाभ उठाएं और पुण्य के भागीदार बनें।"

 रिपोर्टर : शारिब कमर 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.