बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न,डीएम-एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
फतेहपुर : बकरीद (ईद-उल-अजहा) का पर्व जिले में शुक्रवार को पूरे उत्साह और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। थाना कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह रेडइया आबूनगर में अदा की गई ईद की नमाज सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने पर्व को लेकर पहले से ही व्यापक इंतजाम किए थे। नमाज के दौरान जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक खुद ईदगाह पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। ईदगाह और आसपास के इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारी लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। इस मौके पर डीएम निधि गुप्ता वत्स और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने जनपदवासियों को बकरीद की मुबारकबाद दी। दोनों अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की। प्रशासन की सतर्कता और लोगों के सहयोग से जिले भर में बकरीद का त्योहार पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
रिपोर्टर - शारिब कमर
No Previous Comments found.