पुलिस की सख्ती माल वाहक वाहन में भरी सवारियों को उतारा, चालक को दी कड़ी चेतावनी

फतेहपुर, खागा :  बकरीद पर्व के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर फतेहपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे सड़क दुर्घटना रोकथाम अभियान के तहत खागा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई।

क्षेत्राधिकारी खागा दुर्गेशदीप सिंह ने ड्यूटी के दौरान कस्बा खागा में एक माल वाहक वाहन को रोका, जिसमें नियमों के विरुद्ध सवारियां भरी हुई थीं। सीओ ने तत्काल वाहन रुकवाकर सभी सवारियों को सुरक्षित नीचे उतरवाया और वाहन के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।इस दौरान सीओ दुर्गेशदीप ने वाहन चालक को सख्त हिदायत देते हुए माल वाहक वाहनों में सवारी ढोने से होने वाले खतरों के बारे में बताया। उन्होंने पूर्व में हुई दुर्घटनाओं का उदाहरण देकर चालक को चेताया कि भविष्य में ऐसी गलती दोहराई तो कड़ी कार्रवाई होगी।फतेहपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली, लोडर, पिकअप जैसे माल वाहक वाहनों में यात्रा न करें। ऐसे वाहनों में सवारी करना जानलेवा साबित हो सकता है। यातायात नियमों का पालन कर ही सड़क हादसों और जनहानि से बचा जा सकता है।

रिपोर्टर : शारिब कमर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.