पाइप लाइन टूटने के विवाद में महिला से गाली-गलौज धमकी का आरोप
फतेहपुर : राधानगर में एक महिला ने पड़ोसियों पर गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और जान-माल की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता सुनीता शर्मा पत्नी रामनारायन ने थाना राधानगर में तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।पीड़िता के मुताबिक 31 मई 2026 को वह अपने फतेहपुर वाले मकान में अकेली थीं। पड़ोसी संदीप पाल पुत्र स्व. फूलचन्द और लाल स्व. फूलचन्द अपने मकान का निर्माण करा रहे थे। निर्माण के दौरान पानी की पाइप लाइन टूट जाने से जलभराव हो गया था। सुनीता शर्मा ने तुरंत पाइप ठीक कराकर मामला सुलझा लिया था।आरोप है कि इसके बावजूद दोनों आरोपियों ने सार्वजनिक स्थान पर सुनीता शर्मा को अश्लील और अपमानजनक गालियाँ दीं, ऊँची आवाज में झगड़ा किया और बदतमीजी की। पीड़िता का कहना है कि इस व्यवहार से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची और उन्हें मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ी।शिकायत में सुनीता शर्मा ने कहा है कि आरोपियों का आक्रामक और असामाजिक व्यवहार देखकर उन्हें अपनी और संपत्ति की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए और भविष्य में उन्हें गाली-गलौज, धमकी व उत्पीड़न से रोका जाए। साथ ही उनकी व संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है, मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर : शारिब कमर
No Previous Comments found.