9 जून से अरबपुर में जंग-ए-क्रिकेट आईपीएल सीजन चार का आगाज होगा शुरू

फतेहपुर : खेल भावना, अनुशासन और भाईचारे के साथ क्रिकेट का महाकुंभ अब फतेहपुर के अरबपुर में लगने जा रहा है। बसंत टाकीज, अरबपुर में 9 जून 2026 से आईपीएल सीजन अरबपुर प्रीमियर लीग" डे क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज होगा। रूल आउट सिस्टम पर होने वाले इस टूर्नामेंट को लेकर क्षेत्र के युवाओं में जबरदस्त क्रेज है।आयोजक समिति ने इसे क्रिकेट प्रेमियों के लिए "सुनहरा अवसर" बताया है। इच्छुक टीमें और खिलाड़ी एंट्री कराकर अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं।इनाम और एंट्रीएंट्री फीस सिर्फ ₹1500  ,विजेता टीम ₹8500 नकद + शानदार ट्रॉफी उपविजेता टीम ₹3500 नकद  

 हर मैच में "मैन ऑफ द मैच", पूरे टूर्नामेंट का "बेस्ट फील्डर" को ग्रीन कैप, और "मैन ऑफ द सीरीज" को बैट देकर सम्मानित किया जाएगा।सभी खिलाड़ियों का फुल क्रिकेट किट में आना अनिवार्य  ,लीग के सभी मैच 10 ओवर के होंगे  फाइनल मुकाबला 12 ओवर का खेला जाएगा आयोजक समिति का फैसला अंतिम और सर्वमान्य होगा, मो. शनी, मेराज अहमद, मो. शालू, हाशिम भाई, सोहेल, अयान प्रधान  ,मेराज अहमद और अयान प्रधान के नेतृत्व में चल रही तैयारियों को देखकर लग रहा है कि अरबपुर का ये टूर्नामेंट फतेहपुर की सबसे चर्चित क्रिकेट लीग बनने वाली है।

रिपोर्टर : शारिब कमर

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.