नाली की पाइपलाइन तोड़ने और गाली-गलौज का आरोप
फतेहपुर : नाली की पाइपलाइन टूटने को लेकर हुए विवाद में एक महिला ने स्थानीय युवक संदीप लाल पर तोड़फोड़, गाली-गलौज और ईंट मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला सुनीता देवी ने डीएम कार्यालय के बाहर मीडिया से बात करते हुए पूरे मामले की जानकारी दी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।मीडिया को दिए बयान में सुनीता देवी ने बताया कि संदीप लाल की पाइपलाइन टूटने से पानी निकल रहा था। बच्चों के खेलने कूदने से पहले हल्की टूटी पाइपलाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसे पहले ठीक करवाया गया था, लेकिन दोबारा टूटने पर संदीप लाल और उसके साथियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया ।उन्होंने गाली-गलौज की और ईंटा मारने के लिए उठाया। मैं अकेली महिला थी, फिर भी उन्होंने मेरे मान-सम्मान को ठेस पहुंचाई। सुनीता के मुताबिक वह ट्रैक्टर के लिये नाली में पाइपलाइन डलवा रही थीं ताकि पानी निकलने में परेशानी न हो। उन्होंने संदीप से शांति से बात करने और मकान शांति से बनवाने की अपील भी की, लेकिन उनकी एक न सुनी गई। उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत थाने, और लखनऊ में भी की गई। पुलिस मौके पर गई,आरोपियों को घर से लेकर भी आई, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। न्याय न मिलने से नाराज होकर वह डीएम के पास पहुंची हैं।मेरी शिकायत है कि उन्होंने गाली दी है। डीएम के पास न्याय मांगने आई हूं ताकि कड़ी सजा मिले और दूसरी महिला के साथ ऐसा दोबारा न हो" सुनीता देवी राधा नगर पुलिस चौकी क्षेत्र की निवासी हैं। उन्होंने कहा कि घटना के समय वहां कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया ।
शारिब कमर
No Previous Comments found.