ईटगांव में वाटर कूलर का शुभारंभ, महिमा देवी बिटिया ने किया फीता काटकर उद्घाटन

फतेहपुर : ईटगांव भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से परेशान ग्रामीणों को अब ठंडे पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। ईटगांव में जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए नागेंद्र प्रधान ने आज एक वाटर कूलर स्थापित कराया गया। इसका उद्घाटन महिमा देवी बिटिया के कर-कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया।इस नेक पहल का मकसद साफ है - गांव के हर परिवार को गर्मी में शीतल जल उपलब्ध हो। आयोजकों ने कहा कि "समाज की नि:स्वार्थ सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है" और इसी भावना के साथ ये छोटा सा प्रयास किया गया है। उम्मीद जताई गई कि आप सभी का आशीर्वाद बना रहा तो आगे भी ऐसे जनहित के कार्य निरंतर होते रहेंगे।

इस अवसर पर गांव वालों ने ग्राम प्रधान नागेंद्र और समाजसेवी फिरोज रज़ा का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर दोनों का अभिनंदन किया गया। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए दोनों का तहेदिल से धन्यवाद किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नागेंद्र प्रधान व समाजसेवी फिरोज रज़ा ने कहा कि "अभी तक बंद मुट्ठी न जाने कितने गरीब, असहाय महिलाओं, बच्चों, और पुरुषों की मदद की है। आगे भी उनसे जितना हो सकेगा, गरीबों के लिए करते रहेंगे।" उनकी इस सोच और समर्पण की गांव भर में सराहना हो रही है। प्रधान नागेंद्र ने भी कहा कि गांव के विकास और लोगों की भलाई के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे।
इस पुण्य कार्य के मौके पर प्रधान नागेंद्र, समाजसेवी फिरोज रज़ा, मोहम्मद दाऊद, सर्वेश कुमार यादव सहित ईटगांव के सैकड़ों निवासी मौजूद रहे। वाटर कूलर लगने से महिलाओं, बच्चों और राहगीरों ने खुशी जताई और आयोजकों को आशीर्वाद दिया।ग्रामीणों का कहना है कि ये वाटर कूलर गर्मी में किसी वरदान से कम नहीं है।

रिपोर्टर : शारिब कमर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.