श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के तीसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु

फतेहपुर : जनपद के खागा तहसील क्षेत्र अंतर्गत गंगातट स्थित खाकी बाबा की कुटी, खरगूपुर बरगला नौबस्ता में आयोजित पुरुषोत्तम मास महोत्सव एवं श्रीमद्भागवत महायज्ञ के अंतर्गत चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा पंडाल में सुबह से ही भक्तों का आना-जाना लगा रहा और पूरा वातावरण भक्ति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। 

आयोजक पूज्य श्री श्री 1008 रामबालक दास जी महाराज वेदांती के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के अनेक संत-महात्मा एवं श्रद्धालु सहभागिता कर रहे हैं। कथा स्थल पर व्यवस्था को लेकर स्वयंसेवक भी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम, हरिनाम संकीर्तन, श्रीमद्भागवत कथा, मानस प्रवचन एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है। 

रिपोर्टर : मो० अब्बास

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.