परमहंस मुन्नू बाबा मेले पर शरबत सेवा शिविर

 फतेहपुर : खागा ।परमहंस मुन्नू बाबा जी के पावन मेले के अवसर पर ग्राम टेनी में श्रद्धा और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। जिला पंचायत सदस्य व समाजवादी पार्टी की जिला अध्यक्ष महिला सभा संगीता राज पासी के नेतृत्व में राहगीरों एवं श्रद्धालुओं के लिए शरबत सेवा शिविर का आयोजन किया गया।गर्मी के मौसम में मेले में उमड़ी भीड़ को देखते हुए लगाए गए इस शिविर में ठंडा शरबत पिलाकर थके-हारे यात्रियों को राहत पहुंचाई गई। इस पुनीत कार्य में ग्राम टेनी के सम्मानित ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर श्रमदान किया। ग्रामीणों ने शिविर में सहयोग कर श्रद्धालुओं को शरबत वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सेवा के साथ-साथ संगीता राज पासी को संत-महात्माओं को भोजन कराकर आशीर्वाद लेने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ। मेले में आए संतजनों और श्रद्धालुओं की सेवा कर उन्हें आत्मिक शांति और संतोष की अनुभूति हुई।
इस सफल आयोजन के लिए संगीता राज पासी ने सभी ग्रामवासियों, साथियों और शुभचिंतकों का हृदय से आभार जताया। उन्होंने कहा कि आप सभी का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उन्हें जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने ईश्वर से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

 रिपोर्टर : शहंशाह अब्दी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.