थाना समाधान दिवस पर डीएम,एसपी ने सुनी फरियाद

फतेहपुर :  शनिवार को थाना समाधान दिवस पर फतेहपुर की जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने थाना कोतवाली पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। दोनों अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को त्वरित और गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं का निपटारा लापरवाही से नहीं, बल्कि संवेदनशीलता और समयबद्ध तरीके से किया जाए।एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस पर आने वाले मामलों को प्राथमिकता दें और फरियादियों से शालीन व्यवहार रखा जाए।इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और थानाध्यक्षों ने भी अपने-अपने थानों पर पहुंचकर प्राप्त जन शिकायतों की सुनवाई की और मौके पर ही निस्तारण की कार्रवाई की।

प्रशासन का मकसद है कि फरियादियों को थाने-कचहरी के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याएं एक ही मंच पर सुलझ जाएं।

रिपोर्टर : शारिब कमर 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.