अंगदपुर में 65 वर्षीय वृद्ध का शव मिला एसपी ने किया मौके का निरीक्षण

फतेहपुर : थाना जाफरगंज क्षेत्र के ग्राम अंगदपुर में शुक्रवार को 65-70 वर्षीय वृद्ध नक्की लाल का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।एसपी ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया। इसके बाद उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को मामले की गहराई से जांच कर हर पहलू को खंगालने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यक विधिक कार्यवाही समयबद्ध तरीके से पूरी करने को कहा।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर ज्ञान प्रकाश राय, क्षेत्राधिकारी जाफरगंज व अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

रिपोर्टर : शारिब कमर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.