हेमलता पटेल की मुस्तैदी से सुजानपुर बहुआ देहात का अंधेरा खत्म नया ट्रांसफार्मर लगते ही लौटी रौशनी

फतेहपुर : ब्लॉक बहुआ की ग्राम पंचायत सुजानपुर बहुआ देहात में शॉर्ट सर्किट से जले ट्रांसफार्मर की वजह से छाए अंधेरे का अंत हो गया। ग्राम प्रधान और गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल के लगातार प्रयासों से शनिवार को नया ट्रांसफार्मर लगते ही बिजली बहाल हुई, जिससे भीषण गर्मी में जूझ रहे सैकड़ों ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली कुछ दिन पहले देर शाम मोहल्ले के ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। सूचना मिलते ही प्रधान हेमलता पटेल मौके पर पहुंचीं और बहुआ पावर हाउस को फोन कर तुरंत बिजली कटवाई। उनकी तत्परता से आग पर काबू पाया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

ट्रांसफार्मर जलने के बाद पूरा मोहल्ला कई दिन तक अंधेरे में रहा। गर्मी और उमस से लोग परेशान थे। हेमलता पटेल ने इसे प्राथमिकता मानते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों से लगातार संपर्क रखा और समस्या की गंभीरता बताई। उनके दबाव के बाद विभाग ने जले ट्रांसफार्मर को हटाकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर लाइन चालू की।बिजली आते ही घरों में पंखे चले और रोशनी लौटी। चिलचिलाती धूप के बीच राहत मिलने पर ग्रामीणों ने प्रधान की त्वरित कार्रवाई और नेतृत्व की सराहना की। लोगों ने कहा कि हेमलता पटेल की सजगता से ही समय पर समस्या का समाधान संभव हो पाया।

रिपोर्टर :  शारिब कमर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.