ससुराल से मायके ला रहे भाई ने बहन की गला दबाकर हत्या की कुएं में फेंका शव
फतेहपुर : थाना थरियांव हसवा क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। ससुराल से मायके ले जा रहे भाई ने रास्ते में ही 22 वर्षीय बहन का गला दबाकर हत्या कर दी और शव पास के कुएं में फेंक दिया। आरोपी खुद सुबह हसवा चौकी पहुंचा और पुलिस को पूरी वारदात बताई।पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के अनुसार, आरोपी संदीप यादव उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी थरियांव, हसवा शुक्रवार की रात राधानगर थाना क्षेत्र स्थित बहन की ससुराल गया था। बहन की शादी डेढ़ महीने पहले हुई थी। संदीप बहन को मायके थरियांव ले आ रहा था। रास्ते में दोनों के बीच कहासुनी हुई। पूछताछ में सामने आया कि मृतका का किसी दूसरे समुदाय के युवक से संबंध था। भाई को आशंका थी कि बहन फिर घर छोड़कर उसके साथ जा सकती है। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और संदीप ने बहन का गला दबा दिया। हत्या के बाद शव को कुएं में फेंककर वह हसवा चौकी पहुंच गया और पुलिस के सामने जुर्म कबूल कर लिया।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों को साथ लेकर घटनास्थल पहुंची। कुएं से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के परिजनों की तहरीर पर आरोपी भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर : शारिब कमर
No Previous Comments found.