शराब की दुकान के सामने मारपीट में युवक की मौत गैर-इरादतन हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार
फतेहपुर : थाना कोतवाली पुलिस ने 5 दिन पहले हुई मारपीट में युवक की मौत के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जनपद फतेहपुर के हरिहरगंज इलाके का है।पुलिस के अनुसार, 11 जून 2026 की रात करीब 10 बजे हरिहरगंज स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने रोशन गुप्ता उर्फ आशीष कुमार, ननकू उर्फ श्यामकिशोर गुप्ता और भिक्खू उर्फ आनंद किशोर गुप्ता ने संत कुमार मिश्र के पुत्र सौरभ मिश्रा उर्फ राजा के साथ किसी बात को लेकर विवाद कर लिया था। विवाद इतना बढ़ा कि तीनों ने सौरभ की जमकर पिटाई कर दी। गंभीर चोटों के कारण सौरभ की मौत हो गई।इस संबंध में मृतक के पिता संत कुमार मिश्र की तहरीर पर थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 251/2026 धारा 105 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था। जांच में धारा 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस उपाधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस ने 16 जून 2026 को तीनों नामजद आरोपियों को रेल बाजार, हरिहरगंज से गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि विवाद के बाद उन्होंने सौरभ को सड़क पर गिराकर बेहोश कर दिया। उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन सफल न होने पर मौके से भाग गए। उनका मकसद हत्या करना नहीं था, लेकिन मारपीट से उसकी मौत हो गई।. गिरफ्तार किए हुए अपराधी ,रोशन गुप्ता उर्फ आशीष कुमार पुत्र श्यामकिशोर गुप्ता उर्फ ननकू. आनंद किशोर गुप्ता उर्फ भिक्खू पुत्र श्यामकिशोर गुप्ता उर्फ ननकू गुप्ता पुत्र स्व0 उदयशंकर गुप्ता।तीनों निवासी रेल बाजार, हरिहरगंज, थाना कोतवाली, फतेहपुर हैं। पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश कर दिया है।
रिपोर्टर : शारिब कमर
No Previous Comments found.