शहर से कस्बों तक चला हस्ताक्षर अभियान, डेढ़ करोड़ पेड़ों की कटाई पर जताया विरोध

फतेहपुर : आज फतेहपुर में ग्रेट निकोबार में 161 वर्ग किमी वन क्षेत्र अडानी को आवंटित करने और वहां डेढ़ करोड़ पेड़ों की कटाई रोकने की मांग को लेकर कांग्रेस का जन हस्ताक्षर अभियान आज शहर से कस्बों तक पहुंच गया। आदिवासी समुदाय के जीवन पर पड़ने वाले असर के विरोध में पार्टी ने बैनर लगाकर आम जनता से हस्ताक्षर कराए।शहर में इन जगहों पर हुए हस्ताक्षर।महाजरी मुहल्ला शहर महासचिव शकीला बानो के नेतृत्व में अभियान चला

हरिहर गंज मुहल्ला अजय बच्चा व कौशल कुमार शुक्ला के सह-नेतृत्व में लोगों ने हस्ताक्षर किए  सैयद बाड़ा ,वकील खान के नेतृत्व में बैनर लगाकर हस्ताक्षर कराए गए खागा तहसील में दिखा जोर तहसील खागा में जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी के नेतृत्व में तहसील परिसर में अभियान चलाया गया। यहां आए ग्रामीण व कस्बाई लोगों ने बढ़-चढ़कर हस्ताक्षर किए।इस मौके पर शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कलीम उल्ला सिद्दीकी, पार्टी प्रवक्ता ई. देवी प्रकाश दुबे, प्रकाश पांडेय, सलीम शेख, असगर अली, राम करन शर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।कांग्रेस का कहना है कि जब तक सरकार इस प्रोजेक्ट पर पुनर्विचार नहीं करती और आदिवासी हितों की रक्षा नहीं करती, अभियान जारी रहेगा।

रिपोर्टर : शारिब कमर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.