कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, वृद्धाश्रम में फल वितरण कर मांगी दीर्घायु

 फतेहपुर : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन शुक्रवार को फतेहपुर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह और सेवा भाव के साथ मनाया। कहीं केक काटकर जश्न मनाया गया तो कहीं वृद्धजनों की सेवा कर उनके आशीर्वाद से राहुल गांधी की लंबी आयु की कामना की गई।खागा कस्बे में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कलीम उल्ला सिद्दीकी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटा। इस अवसर पर प्रकाश पांडेय, सलीम शेख, आरिफ खान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने अपने नेता के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की।जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी और शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेसियों का एक दल ब्रधावस्था आश्रम, मवैया पहुंचा। यहां शेख एजाज अहमद, प्रवक्ता ई. देवी प्रकाश दुबे, सैयद सहाब अली आदि ने सभी वृद्धजनों को फल वितरण किए और उनका हालचाल जाना।वृद्धाश्रम पहुंचे पत्रकारों से बात करते हुए जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा, आज के दिन यह बहुत दुख का विषय है कि जिन माँ-बाप ने अपने बच्चों को पाल-पोस कर बड़ा किया, वही बच्चे आगे चलकर उन्हें निराश्रित छोड़ देते हैं। आज हमारे नेता जननायक राहुल गांधी का जन्मदिन है, उनकी दीर्घायु की कामना के लिए हम वृद्धजनों से मिलने आए हैं।”शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा, “आज पूरा देश एक अच्छी उम्मीद के साथ राहुल जी की ओर देख रहा है। उनका जन्मदिन है और इस अवसर पर वृद्धजनों का आशीर्वाद सबसे महत्वपूर्ण है। इसीलिए हम यहां आकर सभी बुजुर्गों से राहुल जी की लंबी आयु की कामना कराई।कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के आदर्शों पर चलकर समाज सेवा का संकल्प भी दोहराया।

रिपोर्टर : शारिब कमर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.