गैस सिलेंडर लीक से लगी आग, लाखों का नुकसान, लोग बाल-बाल बचे

फतेहपुर : सदर कोतवाली क्षेत्र की रानी कॉलोनी में शुक्रवार को घरेलू गैस सिलेंडर लीक होने से भीषण आग लग गई। लीकेज के साथ ही आग ने पलभर में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।आग की लपटों से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। अनुमान है कि लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि हादसे के समय घर में मौजूद लोग समय रहते बाहर निकल गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आसपास के घरों तक आग न पहुंचे, इसके लिए तुरंत एहतियाती कदम उठाए गए।सदर कोतवाली पुलिस ने मौके का मुआयना किया है। सिलेंडर लीक के कारणों की जांच की जा रही है। रानी कॉलोनी में गैस हादसे की खबर से लोग सहमे हुए हैं। आप भी सिलेंडर इस्तेमाल करते समय रेगुलेटर और पाइप जरूर चेक करें।

रिपोर्टर : शारिब कमर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.