सुल्तानपुर घोष की अंजुमन कमेटी ने इजूरा मोड पर राहगीरों में बांटा शरबत, यादे हुसैन का पैगाम दिया

फतेहपुर :  मोहर्रम के पाक महीने में इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद करते हुए सुल्तानपुर घोष की अंजुमन कमेटी ने इस बार भी इजूरा मोड पर शरबत वितरण का आयोजन किया। हर साल की तरह इस साल भी कमेटी के सदस्यों ने गुजरने वाले राहगीरों, मुसाफिरों और वाहन चालकों को ठंडा शरबत पिलाकर 'यादे हुसैन' का पैगाम दिया। तपती गर्मी में शरबत पीकर लोगों ने कमेटी के इस नेक काम की खूब सराहना की।इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार शिबू खान और फिरोज खान समेत इलाके के तमाम संभ्रांत लोग मौजूद रहे। कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि कर्बला की शहादत हमें इंसानियत, भाईचारे और सेवा का सबक देती है। इसी भावना के साथ हर साल यह शरबत वितरण किया जाता है।स्थानीय लोगों ने अंजुमन कमेटी के इस सामाजिक कार्य की दिल से दाद दी और इसे कौमी एकता की मिसाल बताया।

 रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.