सौ घरों पर एक ट्रांसफार्मर, सभासद ने एसी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : अजगवां वार्ड नंबर एक में बिजली की गंभीर समस्या को लेकर सभासद विवेक सिंह 'सुशील' ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने आज अधीक्षण अभियंता अनिल वर्मा को ज्ञापन सौंपकर तुरंत कार्रवाई की मांग की।सूबेदार का पुरवा, अजगवां मोहल्ले में लगा 16 KVA का ट्रांसफार्मर बुरी तरह ओवरलोड है। इससे करीब 100 घरों को बिजली सप्लाई होती है। क्षमता से ज्यादा लोड के कारण ट्रांसफार्मर आए दिन जल जाता है। सभासद के मुताबिक, सिर्फ इस महीने 4 बार ट्रांसफार्मर जल चुका है। 

बार-बार बिजली गुल होने से मोहल्ले के लोगों का गर्मी में बुरा हाल है। बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है।सभासद विवेक सिंह ने एसी अनिल वर्मा से मिलकर दो मांगें रखीं,मौजूदा 16 KVA ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 25 KVA की जाए ,एक अतिरिक्त 16 KVA का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए एसी अनिल वर्मा ने ज्ञापन लेकर जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। मोहल्ले के लोगों को उम्मीद है कि अब उन्हें बिजली कटौती से राहत मिलेगी।सभासद विवेक सिंह ने कहा कि वार्ड की जनता की परेशानी को देखते हुए विभाग को तुरंत कदम उठाने चाहिए।

रिपोर्टर : शारिब कमर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.