मुख्यमंत्री की वीआईपी ड्यूटी जा रहे हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत, पुलिस विभाग में शोक

फतेहपुर - खागा मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पुलिस विभाग ने अपना एक जवान खो दिया। मुख्यमंत्री की वीआईपी ड्यूटी में शामिल होने जा रहे हेड कांस्टेबल राम प्रवेश यादव की हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा थरियांव और फतेहपुर के बीच नेशनल हाईवे पर हुआ। मृतक हेड कांस्टेबल राम प्रवेश यादव मूल रूप से धाता थाने में तैनात बताए जा रहे हैं। वीआईपी ड्यूटी के लिए वह जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी जान चली गई। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।राम प्रवेश यादव के निधन की खबर मिलते ही धाता थाना सहित पूरे जनपद पुलिस में मातम छा गया।पुलिस विभाग ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

रिपोर्टर - शारिब कमर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.