भारतीय पत्रकार जन समिति ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

फतेहपुर :  भारतीय पत्रकार जन समिति ने बुधवार को जिलाधिकारी, कानपुर नगर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति  को ज्ञापन सौंपा। समिति ने ज्ञापन में दो प्रमुख मुद्दे उठाए - मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े मामलों का विधिसम्मत समाधान और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक पर रोक।समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र सहगल के नेतृत्व में पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा और ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से संबंधित विवादों का निपटारा कानून के दायरे में किया जाए ताकि वहां पढ़ रहे छात्रों की पढ़ाई और भविष्य प्रभावित न हो।
नीट  सहित सभी राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं  में पेपर लीक की घटनाओं पर तत्काल रोक लगे।
परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जाए।
पेपर लीक में शामिल दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र सहगल ने कहा,  
भारतीय पत्रकार जन समिति शिक्षा और विद्यार्थियों के हितों के साथ हमेशा खड़ी है। हमारा प्रयास है कि पारदर्शी व्यवस्था के लिए जनहित के मुद्दों को लोकतांत्रिक और संवैधानिक माध्यम से उठाया जाए। छात्रों का भविष्य किसी भी प्रशासनिक या कानूनी उलझन की भेंट नहीं चढ़ना चाहिए। कौन रहे मौजूद
ज्ञापन सौंपने के दौरान समिति के संस्थापक मुंशीलाल, प्रदेश महासचिव मो. रशीद, पप्पू सिंह  वरिष्ठ पत्रकार श्रवण तिवारी, और पत्रकार आफताब अहमद, रोहित कुमार श्रीवास्तव, अनीस अहमद, दिनेश श्रीवास्तव, मैसर अब्बास, नूरूल हक सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे। समिति ने कहा कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो संगठन आगे भी इस मुद्दे को जन आंदोलन के रूप में उठाएगा।

रिपोर्टर :  शारिब कमर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.