खागा में रामतीर्थ परमहंस ने गिहार समाज का जाना दर्द बोले

 फतेहपुर : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व डीआईजी एवं खागा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रामतीर्थ परमहंस ने बुधवार को खागा नगर का भ्रमण कर स्थानीय व्यापारियों और गिहार समाज के लोगों से मुलाकात की इस दौरान उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं तथा कोतवाली के सामने स्थित एक चाय की दुकान पर स्थानीय लोगों के साथ चाय पर चर्चा कर क्षेत्रीय मुद्दों पर संवाद किया इसके बाद वह जवाहर नगर बस्ती पहुंचे, जहां गिहार समाज के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि प्रशासन की ओर से मकानों को हटाने की कार्रवाई की आशंका से परिवारों में भय का माहौल है। लोगों ने आवास और आजीविका से जुड़े मुद्दों को भी उनके सामने रखा। रामतीर्थ परमहंस ने कहा कि गिहार समाज लंबे समय से मुख्यधारा के विकास से वंचित रहा है ऐसे समाज के पुनर्वास और विकास के लिए सरकार व प्रशासन को संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाना चाहिए उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की आवश्यकता हो, तो पहले प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए उन्होंने कहा कि वंचित और कमजोर वर्गों की समस्याओं का समाधान संवाद और मानवीय दृष्टिकोण से होना चाहिए। समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, वंचित और कमजोर वर्गों के अधिकारों की आवाज उठाती रही है और आगे भी उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया, जिनके समाधान के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वार्ता करने का भरोसा दिलाया।

रिपोर्टर : शारिब कमर 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.