पुलिस मुठभेड़ ₹25 हजार के इनामी बदमाश के पैर में लगी गोली
फतेहपुर : कल्यानपुर थाना पुलिस ने बुधवार तड़के एक बड़ी कामयाबी हासिल की। पुलिस और ₹25 हजार के इनामी बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाश घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के मुताबिक यह,मुठभेड़,चौड़गरा–जहानाबाद मार्ग पर खजुहा रोड नहर के पास हुई। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रुकने का इशारा किया गया तो उसमें सवार बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई।गिरफ्तार बदमाश की पहचान मोहम्मद फिरोज उर्फ फिरोज (42) पुत्र मोहम्मद अनीश के रूप में हुई है। वह जनपद कौशाम्बी के थाना करारी क्षेत्र के सालेपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार फिरोज शातिर किस्म का अपराधी है। उस पर फतेहपुर के थाना कल्यानपुर में तीन और थाना औंग में एक मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा फतेहपुर समेत आसपास के जिलों में उसके खिलाफ डेढ़ दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसी वजह से पुलिस ने उस पर ₹25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बदमाश के कब्जे से काफी सामान बरामद किया है:
एक अवैध 315 बोर तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस ,चार मोबाइल फोन, पांच सिम कार्ड, एक अपाचे मोटरसाइकिल संदिग्ध वस्तु बेहोश करने वाली दवा का एक पत्ता और पार्ले बिस्कुट के दो पैकेट घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।थाना कल्यानपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम और अन्य प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास का विस्तृत सत्यापन कर रही है और यह भी पता लगा रही है कि बरामद मोबाइल और सिम कार्ड किन-किन वारदातों में इस्तेमाल हुए थे।
रिपोर्टर : शारिब कमर
No Previous Comments found.