जानलेवा हमले की पीड़िता दर-दर भटक रही, आज गुलाबी गैंग थाने पहुंचेगी
फतेहपुर : राधानगर थाना क्षेत्र में एक गरीब मजदूर महिला के साथ हुए बर्बर हमले के पांच दिन बाद भी पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। इसी अन्याय के खिलाफ आज गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल संगठन की महिलाओं और ग्रामीणों के साथ राधानगर थाने पहुंच रही हैं।क्या है मामला पीड़िता के परिजनों के अनुसार 31 जुलाई को राधानगर थाना क्षेत्र में ससुराल पक्ष के दबंगों ने महिला पर जानलेवा हमला किया था। हमले में महिला को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत दयनीय बनी हुई है। आरोप है कि घटना के 120 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी राधानगर थाना पुलिस ने अभी तक FIR दर्ज नहीं की है।पीड़िता का कहना है कि वह लगातार थाने के चक्कर काट रही है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही।गुलाबी गैंग ने उठाया मोर्चा
इस घोर लापरवाही को लेकर गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल ने मोर्चा खोल दिया है। आज वह पीड़ित महिला के साथ संगठन की पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं को लेकर राधानगर थाने पहुंच रही हैं।हेमलता पटेल ने कहा, एक महिला के साथ इतनी बर्बरता हुई, शरीर पर गंभीर चोटें हैं, फिर भी 5 दिन से FIR नहीं लिखी जा रही। यह कानून और मानवता दोनों का अपमान है। हम थाने पर डटकर न्याय की मांग करेंगे। त्काल FIR दर्ज हो हमलावरों के खिलाफ IPC की संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए।निष्पक्ष मेडिकल परीक्षणपीड़िता का मेडिकल पैनल से डॉक्टरों द्वारा परीक्षण कराकर रिपोर्ट बनाई जाए।पीड़ित परिवार को सुरक्षा और त्वरित न्याय परिवार को सुरक्षा दी जाए और मामले की त्वरित जांच हो।
पुलिस की चुप्पी पर सवाल
घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी FIR न लिखा जाना पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। पीड़िता का आरोप है कि दबंगों के दबाव में पुलिस कार्रवाई से बच रही है। फिलहाल राधानगर थाना पुलिस से इस संबंध में आधिकारिक पक्ष नहीं मिल सका है। गुलाबी गैंग ने चेतावनी दी है कि यदि आज थाने में FIR दर्ज नहीं हुई और कार्रवाई शुरू नहीं हुई तो संगठन बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
रिपोर्टर : शारिब कमर
No Previous Comments found.