देर रात पुलिस मुठभेड़ 15 से ज्यादा मुकदमों में वांछित तीन बदमाश दबोचे गए

फतेहपुर :   बकेवर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। देवमई नहर पुलिया के पास हुई इस कार्रवाई में बकेवर थाना पुलिस और क्राइम डिटेक्शन टीम ने संयुक्त रूप से तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान फायरिंग में रफीक पुत्र सफीक, निवासी कछेवरा, थाना जहानाबाद के बाएं पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके से भाग रहे दो अन्य आरोपियों नसीम पुत्र सत्तार उर्फ भुल्ली और जावेद पुत्र नफीस, दोनों निवासी तेजानगर थाना जहानाबाद, को घेराबंदी कर दबोच लिया।बरामदगी पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में सामान बरामद किया है,दो अवैध 315 बोर तमंचे,दो खोखा कारतूस और 3 जिंदा कारतूस,सफेद रंग की बोलेरो कार, 12,500 रुपये नकद,लोहे की रॉड और चार मोबाइल फोन,पुराने मुकदमों से जुड़े तार पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए आरोपी बकेवर और औंग थाना क्षेत्रों में दर्ज चोरी व अन्य वारदातों में शामिल थे। पुलिस के मुताबिक इनका संबंध बकेवर के मुकदमा संख्या 101/2026 और औंग के मुकदमा संख्या 72/2026 व 75/2026 से है।आपराधिक इतिहास खंगालने पर सामने आया कि तीनों के खिलाफ फतेहपुर समेत अन्य जनपदों में 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और आगे की पूछताछ जारी है।

रिपोर्टर :  शारिब कमर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.