पीआरवी की मुस्तैदी से 7 मिनट में मिला छूटा बैग, यात्री के चेहरे पर लौटी खुशी
फतेहपुर : प्रयागराज से सैनी जा रहे एक यात्री का बैग बस में छूट गया था। बैग में कीमती सामान और जरूरी दस्तावेज थे। लेकिन यूपी-112 की पीआरवी 6254 टीम की तत्परता की वजह से बैग महज 7 मिनट में बरामद कर यात्री को सकुशल सौंप दिया गया।
मंगलवार को थाना कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर बस स्टैंड, फतेहपुर रोड, अहमदगंज मसवानी के पास से यू0पी0-112 पर इवेंट संख्या P17082511904 के जरिए कॉल आई। कॉलर राहुल सरोज ने बताया कि प्रयागराज से सैनी आते समय बस संख्या UP58JT4324 में उनका बैग छूट गया है।
सूचना मिलते ही पीआरवी संख्या UP32DG6254 हरकत में आई। टीम ने देरी न करते हुए रोडवेज टोल फ्री नंबर के माध्यम से बस के परिचालक से संपर्क साधा। परिचालक ने जिस जगह बस रोकी थी, वहां पीआरवी टीम 7 मिनट के अंदर पहुंच गई। बस परिचालक से बैग लेकर पीआरवी कर्मियों ने उसे सुरक्षित अपने कब्जे में रखा। इसके बाद कॉलर राहुल सरोज को फोन कर मौके पर बुलाया और सभी सामान चेक कराकर बैग उन्हें सौंप दिया। बैग वापस मिलने पर राहुल सरोज और उनके परिजनों ने पीआरवी टीम का आभार जताया। आसपास मौजूद लोगों ने भी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की।पीआरवी-6254 टीम
कमांडरमु0आ0 निरंजन सिंह,सब-कमांडर आ0 पुष्पेन्द्र कुमार ,पायलट मु0आ0 धर्मवीर प्रजापति
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यूपी-112 का उद्देश्य ही आमजन को समय पर मदद देना है और पीआरवी 6254 टीम ने इसका उदाहरण पेश किया है।
रिपोर्टर : शारिब कमर
No Previous Comments found.