एनएचएम संविदा कर्मचारियों का सीएमओ कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
फतेहपुर : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत काम कर रहे संविदा कर्मचारियों ने बुधवार को सीएमओ कार्यालय पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर सामूहिक ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन का नेतृत्व संरक्षक डॉ. के.के. पांडेय और अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार पटेल ने किया। सुबह से ही बड़ी संख्या में कर्मचारी सीएमओ कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की कर्मचारियों ने प्रशासन को 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:स्थानांतरण निरस्त करना*: हाल में हुए स्थानांतरण आदेशों को तुरंत रद्द किया जाए,समय से मानदेय भुगतान हर महीने समय पर मानदेय दिया जाए,मानसिक दबाव पर रोक: निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों पर दबाव बनाने और अभद्र व्यवहार पर रोक लगे,अनुपस्थिति का आरोप सुबह 10 बजे से पहले अनुपस्थित दिखाने की प्रथा बंद हो,कार्रवाई और मानदेय कटौती निरीक्षण के दौरान बिना जांच कार्रवाई और मानदेय रोकने पर रोक लगे
बीमा राशि ड्यूटी के दौरान मृतक कर्मी के आश्रित को लंबित बीमा राशि का भुगतान किया जाए शिकायत निवारण: मासिक शिकायत निवारण समिति की बैठक नियमित रूप से कराई जाए।प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना था कि लंबे समय से मानदेय में देरी और कार्यस्थल पर मानसिक दबाव के कारण उनका काम प्रभावित हो रहा है। निरीक्षण के नाम पर सिर्फ कार्रवाई की जाती है, जबकि उनकी समस्याएं नहीं सुनी जातीं।डॉ. के.के. पांडेय ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी कोरोना काल से लेकर अब तक स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें मानदेय और सम्मान दोनों में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। डॉ. प्रदीप कुमार पटेल ने चेतावनी दी कि अगर मांगे जल्द नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद संघ के पदाधिकारियों ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की। सीएमओ कार्यालय ने ज्ञापन प्राप्त कर उच्च अधिकारियों को भेजने का आश्वासन दिया है। फिलहाल कर्मचारियों ने प्रदर्शन खत्म कर काम पर लौटने की बात कही है, लेकिन उन्होंने कहा कि मांगें न मानने पर अगला कदम आंदोलन होगा।
रिपोर्टर : शारिब कमर
No Previous Comments found.