बाइक को कार ने मारी टक्कर, 45 वर्षीय युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

फतेहपुर : धाता थाना क्षेत्र के लिहाई गांव के पास बुधवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद घायल को पहले धाता स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।जानकारी के अनुसार खखरेरू थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित विजयनगर मोहल्ला निवासी मोहम्मद रसीद के 45 वर्षीय पुत्र मोहम्मद हारून बाइक से किसी काम से घर से निकले थे। जब वह धाता थाना क्षेत्र के लिहाई गांव के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि हारून सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने उन्हें आनन-फानन में धाता स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए हारून को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल को सरकारी एंबुलेंस से भेजा गया। एंबुलेंस में ईएमटी सतेंद्र और पायलट दिलीप कुमार तैनात थे। वर्तमान में जिला अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों की टीम हारून का इलाज कर रही है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और निगरानी में रखा गया है।
धाता पुलिस ने मामले की जानकारी ली है और चार पहिया वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है।

रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.