शिक्षा व्यवस्था पर सख्त हुईं डीएम, दो विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण
फतेहपुर - जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मलवां और पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, सरकंडी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कक्षाओं में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया। बालिका इंटर कॉलेज में मिली खामियों पर दिए सख्त निर्देश सबसे पहले जिलाधिकारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलवां पहुंची। यहां उन्होंने कक्षा-कक्ष, रसोईघर, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, खेल मैदान सहित समस्त व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रधानाचार्या को निर्देशित किया कि,छात्राओं के लिए शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।मध्यान्ह भोजन मेनू के अनुसार और गुणवत्तापूर्ण दिया जाए।सभी विषयों के नियमित टेस्ट लिए जाएं ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के साथ छात्राओं का मनोबल बढ़ सके।इसी दौरान परिसर में नवनिर्मित भवन में सीलन की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार को निर्देश दिए कि संबंधित कार्यदायी संस्था से इस संबंध में लिखित स्पष्टीकरण लिया जाए।
नवोदय विद्यालय के बच्चों से जाना करियर प्लान इसके बाद डीएम पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरकंडी पहुंची। यहां उन्होंने कक्षाओं में छात्र-छात्राओं से उनके करियर प्लान के बारे में बातचीत की और उन्हें अपनी रुचि के अनुसार करियर का चयन करने की सलाह दी।जिलाधिकारी ने विद्यालय की लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब और रसोईघर का भी निरीक्षण किया और साफ-सफाई व रखरखाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान प्रधानाचार्य ने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों और गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर - शारिब कमर
No Previous Comments found.