बिन्दकी तहसील का डीएम ने किया औचक निरीक्षण
फतेहपुर - जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने आज बिन्दकी तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसडीएम कोर्ट,तहसीलदार कोर्ट,नायब तहसीलदार कोर्ट सहित राजस्व,संग्रह,आपदा एवं अन्य पटलों का गहनता से जायजा लिया। डीएम ने विभिन्न पटलों पर लंबित पत्रावलियों, वादों के रजिस्टर और अभिलेखों के रखरखाव को देखा। कई जगह रजिस्टर अपडेट न होने और फाइलों के बेतरतीब रखे होने पर नाराजगी जताई और संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।डीएम के अहम निर्देश दैवीय आपदा रिपोर्ट 24 घंटे में: डीएम ने स्पष्ट कहा कि दैवीय आपदा से संबंधित किसी भी घटना की रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर कलेक्ट्रेट को अनिवार्य रूप से भेजी जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कलेक्ट्रेट के प्रार्थनापत्र एक सप्ताह में निस्तारित हों: कलेक्ट्रेट से प्राप्त होने वाले जन-शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित कराया जाए।नियमित निरीक्षण और प्रशिक्षण: एसडीएम बिन्दकी को निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से तहसील के सभी पटलों का निरीक्षण करें और सभी पेशकारों व पटल सहायकों को कार्यप्रणाली में सुधार के लिए विशेष प्रशिक्षण दिलाएं। तहसीलदार कोर्ट के निरीक्षण में डीएम ने धारा-67 के पुराने वादों को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसामान्य के कार्यों में देरी और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम बिन्दकी, तहसीलदार बिन्दकी सहित तहसील के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - शारिब कमर
No Previous Comments found.