डीएम ,एसपी की संयुक्त समीक्षा बैठक, योजनाओं में तेजी के निर्देश
फतेहपुर : जिला कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासन की प्राथमिकताओं और जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।
बैठक में दो प्रमुख बिंदुओं पर विशेष चर्चा हुई वंदन योजना योजना के तहत धार्मिक स्थलों के चयन को लेकर गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक पर मंथन किया गया। रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजनान्तर्गत जिला स्टीयरिंग समिति के कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े प्रकरणों में प्रभावी कार्रवाई, पीड़ितों को समयबद्ध सहायता और विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया।
इसके अलावा सीएम डैशबोर्ड पर राजस्व विभाग को माह अगस्त में प्राप्त ग्रेड की भी समीक्षा की गई।बैठक के अंत में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए, योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
रिपोर्टर : शारिब कमर
No Previous Comments found.