खागा तहसील के लेखपालों की हड़ताल से थानों में पसरा सन्नाटा
फतेहपुर : खागा तहसील के लेखपालों की चल रही हड़ताल का असर शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस पर साफ दिखाई दिया।थाना सुल्तानपुर घोष में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। लेखपालों के कार्य बहिष्कार के चलते दिवस में सन्नाटा पसरा रहा और सीमित संख्या में ही फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे।मौके पर नवागंतुक तहसीलदार खागा अचलेश सिंह और थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने मौजूद फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व निरीक्षक राजकुमार गुप्ता भी मौजूद रहे।अधिकारियों ने आए हुए मामलों को सुना और संबंधित को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। लेखपालों की अनुपस्थिति के कारण राजस्व से जुड़े कई मामलों के निस्तारण में दिक्कतें आईं।
रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी
No Previous Comments found.