मंदिर से घंटे चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार
फतेहपुर : पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित/वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चांदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के मामले में प्रकाश में आए 19 वर्षीय अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के पांच पीतल के घंटे, 2100 रुपया नगद और एक अदद कटर बरामद किया है।क्या है पूरा मामला जसेमद यादव पुत्र स्व. भरोसा निवासी दपसौरा, थाना चांदपुर जनपद फतेहपुर ने थाना चांदपुर पर तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना चांदपुर पर मु0अ0सं0 158/2026 धारा 331(4)/305 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।थाना चांदपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त लल्लू पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम टफनी/तपनी थाना ललौली जनपद फतेहपुर उम्र करीब 19 वर्ष हाल पता ग्राम सरहन बुजुर्ग थाना चांदपुर जनपद फतेहपुर को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त को आज न्यायालय भेजा गया है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार लल्लू शातिर किस्म का अपराधी है। उसके विरुद्ध पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं बरामदगी का विवरण: पांच पीतल के घंटे,2100 रुपया नगद एक अदद कटर,गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:उ0नि0 अंकुश यादव चौकी प्रभारी दपसौरा थाना चाँदपुर,का0 सुधीर,रि0का0 सत्यम सिंह रि0का0 आयूष सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर : शारिब कमर
No Previous Comments found.