एसपी का अपराध पर कड़ा प्रहार

फतेहपुर : चोरी, छिनैती और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक  अभिमन्यु मांगलिक ने सख्त रुख अपनाया है। एसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित 28 नट डेरा / कंजड़ डेरा हॉटस्पॉट चिन्हित किए। गोष्ठी में एसपी ने निर्देश दिया कि चिन्हित सभी 28 हॉटस्पॉट पर एक सप्ताह के अंदर अस्थाई पुलिस चौकी/चेक पोस्ट का निर्माण कर नियमित पुलिस गश्त और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए।।एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इन स्थानों पर पुलिस की नियमित उपस्थिति अनिवार्य होगी। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि मिलने पर तत्काल विधिक कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही अवैध शराब/गांजा की बिक्री व तस्करी, जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। एसपी मांगलिक ने कहा कि क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए थाना प्रभारी स्वयं लगातार निगरानी बनाए रखें और सतर्क दृष्टि रखें। गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय सहित जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

थाना क्षेत्रवार चिन्हित 28 हॉटस्पॉट -- थाना मलवां: जगन्नाथपुर डेरा
- थाना खागा: करसुआ, हरदों नट का डेरा / लाखीपुर नट का डेरा, पचीसा नट का डेरा
- थाना खखरेरू: वनपुरवा, सराय बहलोल / हकीमपुर खन्तवा / पौली
- थाना धाता: तलवापर, नट का मोहल्ला, विरसिंहपुर
- थाना ललौली: ग्राम जजरहा
- थाना गाजीपुर: ग्राम शाह, सेवरामऊ, डुंडरा / मिर्जापुर
- थाना चांदपुर: केवलापुर, सेलावान मजरे कजराकंचनपुर, गौरी
- थाना बकेवर: चकमदा जौनपुर, बेंता, पल्थाहार / बिजौली
- थाना जहानाबाद: नुनारा, जाफरपुर
- थाना थरियांव: बहरामपुर कंजड़ डेरा, दिहुली नट डेरा
- थाना हथगांव: इस्लामनगर नट डेरा मजरे सरांय साबा नगर / चकभुनगापुर नट डेरा, कुर्मिन का पुरवा मजरे पट्टीशाह, बजहाकुटी मजरे सातोधरमपुर / जानिकपुर
- थाना राधानगर: विनोबानगर, कासिमपुर रमवा

रिपोर्टर :  शारिब कमर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.