पक्का तालाब में नहाने गया 21 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूबा, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

फतेहपुर :  सदर कोतवाली क्षेत्र के रामगंज स्थित पक्का तालाब में शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। नहाते समय एक युवक गहरे पानी में डूब गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान हिमांशु (21 वर्ष) पुत्र स्व. राजू, निवासी कांशीराम कॉलोनी, कोतवाली फतेहपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम लगभग 6 बजे हिमांशु भिटौरा रोड स्थित रामगंज पक्का तालाब में नहाने गया था। नहाते समय जैसे ही उसने तालाब में छलांग लगाई, वह गहरे पानी में चला गया। गहराई अधिक होने से वह खुद को संभाल नहीं पाया और डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर तुरंत तालाब में छलांग लगाई और युवक को बाहर निकाला। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टर : शारिब कमर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.