घोष थाने में बरावफात को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न

फतेहपुर - थाना सुल्तानपुर घोष परिसर में बरावफात पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह चंदेल ने धर्मगुरुओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने सभी से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने किसी भी समस्या अथवा संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बरावफात के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और जुलूस सहित अन्य आयोजनों को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर धर्मगुरुओं के साथ स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

रिपोर्टर - मोहम्मद अब्बास

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.