कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे का आरोप, भू-माफियाओं के हौसले बुलंद

खागा - तहसील क्षेत्र में सरकारी एवं ग्राम सभा की जमीनों पर कथित अवैध कब्जों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐरायां ब्लॉक की ग्राम पंचायत करमेपुर के मजरा सराय बहलोल में कब्रिस्तान की भूमि पर कथित कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि मुख्य मार्ग से लगी सड़क किनारे स्थित जमीन पर कुछ लोगों द्वारा धीरे-धीरे कब्जा किया जा रहा है।

राजस्व अभिलेखों के मुताबिक गाटा संख्या 180 ख कब्रिस्तान के नाम दर्ज बताई जा रही है। इसके बावजूद उक्त भूमि पर लगातार निर्माण जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक उपयोग की इस जमीन पर कथित रूप से दबंगों की नजर है और स्थानीय स्तर पर प्रभाव का इस्तेमाल कर कब्जा कराने का प्रयास किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने लगाया मिलीभगत का आरोप

इतना ही नहीं, कुछ ग्रामीणों ने राजस्व विभाग के एक कर्मचारी पर भी कथित मिलीभगत और हिस्सेदारी का गंभीर आरोप लगाया है। पुरे मामले में नायाब तहसीलदार ऐरायाँ ने कहा इसकी जाँच गंभीरता से कराई जाएगी, और ध्वस्तीकरण कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर - मो० अब्बास

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.